Crime

मालगाड़ी की चपेट मे आने से दंपत्ति की मृत्यु

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा क्षेत्र में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से दंपत्ति की मृत्यु हो गयी।पुलिस ने बताया क्षेत्र के नगला गुमटी निवासी जितेंद्र (40) शराब का लती होने के कारण मानसिक रूप से बीमार रहता था। जितेंद्र घर से समीपवर्ती गांव हथियापुरसे दवाई लेने के लिए निकला जबकि उसकी पत्नी अनीता (37) उसके पीछे आ रही थी। इस बीच फर्रुखाबाद से कासगंज की ओर जा रही मालगाड़ी को देख कर जितेन्द्र ट्रैक के बीच में खड़ा हो गया। अनीता पति को बचाने के लिये ट्रैक पर आ गयी मगर इस दौरान मालगाड़ी ने दोनो को रौंद दिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button