बाडमेर : राजस्थान में बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र में महाबार गांव में पड़ोसी लड़के के साथ नाबालिग ने घर से करीब 80 मीटर दूर खेत में बने टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया।पुलिस के अनुसार करणपुरा महाबार निवासी गजाराम (22) एवं उसके पड़ोस में रहने वाली 13 साल की नाबालिग बच्ची ने दोनों कल रात्रि को घर से बाहर निकले और घर से करीब 80 मीटर दूर टांके पर पहुंचे और टांका दरवाजा तोड़कर दूर फेंक दिया और दोनों ने एक साथ टांके में कूद गए। नाबालिग बच्ची घर पर नहीं तो उसकी मां ने घर में तलाशी की और जब घर पर नहीं दिखी तो टॉर्च लेकर बच्ची के पैरों के निशान के आधार पर टांके तक पहुंची। टांके में शव तैरते हुए दिखाई दी।(वार्ता)



