शाहजहांपुर । मदनापुर थानाक्षेत्र में कटरा-जलालाबाद राज्यमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दम्पत्ति व उनके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव झपका दिलावरपुर निवासी उमेश (35) अपनी पत्नी पत्नी शीतल (33) और बेटे यश (05) के साथ रविवार की शाम को मदनापुर दवा लेने गए थे। थाना मदनापुर क्षेत्र में कटरा-जलालाबाद हाइवे स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक में बंधी बोरी खुल गई। उमेश सड़क किनारे बाइक को खड़ी करके बोरी को बांधने लगा।
इस बीच कटरा से जलालाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे उमेश, उनकी पत्नी शीतल व बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश में जुट गई।(हि.स.)



