Crime

रायबरेली जेल में तैनात सिपाही की उसके साथियों ने की जमकर पिटाई

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जिला कारागार में तैनात सिपाही मुकेश दुबे की उसके साथी सिपाहियों ने जम कर पिटाई की। जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया।जिला कारागार रायबरेली के जेलर ने मंगलवार को पुष्टि करते हुए बताया कि जिला कारागार में तैनात सिपाही मुकेश दुबे की उसके ही अन्य साथियों से मारपीट हो गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिपाही मुकेश (32) को उसके अन्य साथियों ने लाठी डंडे से जम कर पीटा जिससे उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button