Crime

कांग्रेस नेता के नाबालिग बेटे का अपहरण कर की हत्या

इंदौर । कांग्रेस नेता के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों ने अपहरण के बाद 4 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी थी। ये मामला इंदौर के पास महू के किशनगंज थाने का है। पुलिस के अनुसार, ग्राम पिगडंबर के कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भाई जितेंद्र सिंह चौहान के छोटे बेटे हरशु की हत्या कर दी गई। आरोपितों ने बेटे के ऐवज में चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। हरषु के पिता का खदान का काम है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने ही अपहरण किया था।

पुलिस के अनुसार, हरषु का रविवार शाम 6:30 बजे घर के पास से अपहरण हुआ था। पुलिस को बलवाड़ा के पास बाई ग्राम में बच्चे का शव मिला है।पुलिस ने जब छानबिन शुरू की तो उसे रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले, जिसमें वह जाता हुआ दिखाई दे रहा था। साथ ही पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले थे। खरगोन और किशनगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस तमाम सिरे खोजने का प्रयास कर रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button