Astrology & Religion

गूगल मैप के लिए मंदिरों को चिह्नित करने के लिए कमेटी गठित

संसंविवि जनवरी के अंत तक वीडीए के सौंपेगी रिपोर्ट

वाराणसी। काशी खण्ड के अनुसार काशी स्थित मन्दिरों को चिन्हित करने के लिये विद्वत जनों की एक समिति का गठन संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने की। जो शास्त्रानुसार गूगल मैप के लिये मंदिरो के स्थान चिह्नित करेगी।

जानकारी के अनुसार  सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित काशी खण्ड के आधार पर वाराणसी के सभी मन्दिरों का शास्त्रानुसार विवरण एवं गूगल मैप स्थान चिह्नित एवं निर्देशन सहित सूची प्रमाणिकरूप से तैयार करने का काम किया जायेगा इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष कुलपति समेत कुछ 16 सदस्य बनाये गये हैं।

प्रो हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल से वातार्नुसार विश्वविद्यालय से प्रकाशित काशी खण्ड के आधार पर शास्त्रानुसार काशी मे स्थित सभी मन्दिरों के स्थान प्रमाणीकता के साथ चिन्हित करने के लिये विश्वविद्यालय को अधिकृत किया गया है, जिसमे काशी के विद्वत एवं विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया गया है जो कि सभी मन्दिरों को चिन्हित कर गूगल मैप के लिये तैयार करेंगे जिसे जनवरी के अन्त तक समिति के रिपोर्ट को उपाध्यक्ष को दिया जायेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button