Crime

कॉलेज छात्राओं में हुई मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

अंबिकापुर । अंबिकापुर के कालेज छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राएं आप में लात-घूंसे बरसा रही है। कुछ लोग बीच बचाव की भी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्राएं धूम-धड़ाम से बाज नहीं आ रही है।वीडियो को अंबिकापुर के राजीव गांधी पीजी कॉलेज परिसर को होने का दावा किया जा रहा है।

हालांकि विवाद की शुरुआत किन बातों से हुई, इसकी जानकारी नहीं हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों कॉलेजों की छात्राओं के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। उसी का निपटारा करने के लिए साईं कॉलेज की छात्राएं वहां पहुंची थीं।जानकारी के मुताबिक पीजी कॉलेज की कुछ छात्राएं बुधवार दोपहर कॉलेज परिसर स्थित हॉकी स्टेडियम में बैठी हुई थीं, इसी बीच वहां शहर के साईं कॉलेज की छात्राएं भी पहुंच गईं। दोनों कॉलेजों की छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद दोनों गुट एक-दूसरे से मारपीट हो गयी।

बाल खींच और जमीन पर पटक-पटकर मारने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस दौरान वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन कोई किसी की सुन नहीं रहा था। काफी देर तक लड़कियों के बीच फाइट होती रही।ये लड़ाई किस बात को लेकर शुरू हुई, इस बात का पता नहीं चल सका है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button