Crime

दत्तक केंद्र में बच्चों की पिटाई मामला, कलेक्टर ने दिए एफआईआर के निर्देश

कांकेर,छत्तीसगढ़। जिले के शिवनगर स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र में बच्चियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने संज्ञान में लिया है। डीएम प्रियंका शुक्ला ने मारपीट करने वाली मैनेजर सीमा द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए है।कलेक्टर ने कहा है जांच प्रतिवेदन मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले की जांच करने रविवार को ही महिला बाल विकास संचालनालय रायपुर के अधिकारी कांकेर पहुंचे थे।अधिकारियों ने संस्था का औचक निरीक्षण किया। जांच प्रतिवेदन आज कलेक्टर कांकेर को सौंपा जाएगा।वहीं कांकेर कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जांच प्रतिवेदन मिलते ही आरोपी के विरूद्ध विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाऐगी।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button