State

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप,मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी की

नयी दिल्ली : पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर जारी है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा देखा गया। वहीं पश्चिम विक्षोभ के कारण चंड़ीगढ़ में हल्की बारिश तथा नव वर्ष पर पर्वतीय इलाकों पर बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली और एनसीआर के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने कहा है कि नए वर्ष की शुरुआत तक शीत लहर से राहत के कोई आसार नहीं हैं। घने कोहरे से हवाई, रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ा है। दिल्‍ली हवाई अड्डे से चार उड़ानों को अन्‍य गन्‍तव्‍य के लिए स्‍थानांतरित करना पड़ा। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि कम दृश्‍यता के कारण 24 रेलगाडि़यों के परिचालन में दो से पांच घंटे का विलम्‍ब हुआ।

विभाग के अनुसार चंड़ीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में सुबह के समय कोहरा तथा दिन में मौसम साफ रहने के आसार है।जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री कम, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। बर्फबारी के कारणलद्दाख-कश्मीर में सभी झील, नाले, नदी जम गई है। पहाड़ बर्फ से ढ़के हुए है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 13.4 डिग्री, करगिल में शून्य से नीचे 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हिमाचल प्रदेश भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है।हिमाचल प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल के कल्पा में आज हल्का हिमपात हो सकता है। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया है। कल कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री दर्ज किया जा सकता है। कुल्लू में भी आज बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया है। मनाली में न्यूमनतम तापमान शून्य दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।उत्तराखंड के बद्रीनाथ में आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं, अधिकतम तापमान -14.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बद्रीनाथ में आज हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के वक्त देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं।(वार्ता)

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कल दो दशमलव चार डिग्री सेल्सियस औसत तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। हरियाणा और पंजाब में कई स्‍थानों पर न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच से सात डिग्री नीचे आ गया। हिसार शून्‍य दशमलव दो डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्‍थान रहा।उत्‍तर प्रदेश में कई स्‍थानों पर तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। मुजफ्फरनगर एक दशमलव सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्‍य का सबसे ठंडा स्‍थान रहा।जम्‍मू-कश्‍मीर में श्रीनगर में जलापूर्ति पाइप-लाइन और डल झील का कुछ हिस्‍सा जम गया। श्रीनगर में रात का तापमान शून्‍य से पांच दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। यह इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान था। मौसम विभाग ने नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर कश्‍मीर में वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

राजस्‍थान में सीकर जिले के फतेहपुर में तापमान सबसे कम शून्‍य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। सीकर में तापमान शून्‍य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।मध्‍य प्रदेश में तेज शीत लहर के साथ घने कोहरे से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है।बिहार में  तेज शीतलहर से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान तेज ठंड पड़ने का चेतावनी जारी की है। राज्य में गया 3 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button