Varanasi

जी-20 के लिए सुंदरीकरण को नगर आयुक्त ने जांचा

वाराणसी। जी-20 कार्यक्रमों के तहत हो रहे सुंदरीकरण के काम का निरीक्षण शनिवार को आयुक्त शिपू गिरी ने किया। निरीक्षण के दौरान कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहा पर लाइटिंग झालर लगाकर सुंदरीकरण करने को कहा गया। संत अतुला नन्द स्कूल स्थित चौराहा को भी लाइटिंग एवं पेंटिंग के लिए कहा गया। दीवारों पर बढ़िया थीम बनाए जाने का भी विचार रखा गया।

एयरपोर्ट रिंग रोड के किनारे लगे गोमती, ठेला आदि दुकानों को भी अतिक्रमण करने को कहा गया। एयरपोर्ट चौराहा फ्लाई ओवर के नीचे एवं डिवाइडरो पर लाइटिंग एवं पेंटिंग कराया जायेगा। एयरपोर्ट फ्लाई ओवर के नीचे चौराहे के पास तिकोना स्थान के पास फौव्वारा लगाए जायेगा। हरहुआ चौराहा फ्लाई ओवर के ऊपर रेलिंग पर जी-20 का फ्लैग लगाया जायेगा। ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर के पास तिराहे पर जी-20 का स्वागत गेट बनाया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त राजीव राय, मुख्य अभियंता नगर निगम मोइनुद्दीन, महाप्रबंधक जलकल राघवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जलकल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एन.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता मार्ग प्रकाश अजय कुमार राम आदि मौजूद थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button