Crime

ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंदा

ऑटो ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, बाइक चला रहा पिता गंभीर

बड़ागांव,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी शाह मोहम्मद अपने सात साल के बेटे कैसब को बाइक पर बैठाकर गैस चूल्हा बनवाने जा रहे थे। तभी पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, दुर्घटना में कैसब की मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह की है।

जानकारी के अनुसार शाह मोहम्मद पीछे बाइक पर बेटे को गैस चूल्हा पकड़वाए हुए थे। तभी पीछे से तेज गति से जा रहे ऑटो ने बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में गैस चूल्हा से टकरा गया . इससे बाइक असंतुलित हो गया और पीछे बैठा बालक असंतुलित होकर बाइक से गिर गया और पीछे से आ रही ईंट लदे ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर व ऑटो को पकड़ लिया। मृत बालक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। पिता शाह मोहम्मद बाबतपुर स्थित एक फामेर्सी कालेज में कार्यरत हैंबच्चे की मौत से मदनपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button