हरहुआ,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा अनौरा निवासी लालचंद चौहान का 2 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु चौहान सोमवार को रात्रि लगभग 7.30 बजे घर के बाहर खेलते खेलते कहीं चला गया। रात 8.30 बजे अभिमन्यु घर नहीं आया तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरु की। इस बीच गांव के लोग भी मदद में आगे आये और खोजबीन में जुट गये। अनौरा ग्राम प्रधान दिपक चौहान मामले की जानकारी बड़ागांव पुलिस को दी।
बड़ागांव थाना प्रभारी सतीश सिंह मय फोर्स और हरहुआ चौकी प्रभारी सचिन पटेल लालचंद के घर पहुंचे और बच्चे की तलाश में जुट गए घंटो बीत जाने के बाद भी जब गायब बच्चे का कहीं सुराग नहीं मिला तो बड़ागांव इंस्पेक्टर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया डॉग स्क्वाड रात्रि में लगभग 11बजे पहुंचा लालचंद के घर से कुछ दूरी पर जाकर खेत के मेड़ पर रुक गया और वही से वापस आ गया। लेकिन गायब बच्चे का कहीं सुराग नहीं मिला।
रात्रि में परिजनों ने थाना बड़ागांव पर जाकर बच्चे के गायब होने की लिखित सूचना दी। सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। मंगलवार की सुबह 6.30 बजे लालचंद चौहान के घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर भुवर चौहान का सरसो का खेत है। भुवर की पुत्री खेत में सरसों काटने गई जैसे ही सरसों काटने के लिए बैठी तभी वहां लालचंद का पुत्र अभिमन्यु खेत मे सोया हुआ दिखाई दिया। गांव वाले पहुंचे तो देखे की लालचंद का पुत्र अभिमन्यु सोया था।



