
वाराणसी : इनरव्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी नॉर्थ का डिस्टिक 312 का चेयरमैन विजिट का कार्यक्रम डायमंड होटल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्लब के द्वारा अनेकानेक प्रोजेक्ट किया गया .जिसमें गरीब लड़की की शादी के लिए टीवी, कान का टॉप्स दिया गया। महिला स्वावलंबन के तहत महिला को सिलाई मशीन दिया गया। वही बच्चों के पढ़ाई के लिए वर्ष भर का फीस और पढ़ाई से संबंधित सामग्री दिया गया।

क्लब के चेयरमैन वर्षा कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। क्लब की अध्यक्ष अरुणा श्रीवास्तव ने उद्बोधन किया। और क्लब का चार्टर डे भी मनाया गया। डॉक्टर सुनीता डोंगरे ने चेयरमैन के जीवन पर प्रकाश डाला और क्लब की कोषाध्यक्ष मीनू ने वर्ष भर का आय-व्यय का ब्यौरा दिया। डॉ भारती मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सदस्यों का स्वागत रचना श्रीवास्तव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन एडिटर प्रीति जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य रानिका जायसवाल नीतू मुरारका उषा जगनानी सुनीति शुक्ला नीरजा प्रीति किरण मोहन रिपु दमन रेनू सुजाता लवली दीपमाला नीता सारिका जयंती पुनीता इत्यादि सदस्य सम्मिलित थे।



