UP Live

पहली बार वाराणसी में होगा राष्ट्रीय गोल्फ महासंग्राम, बरेका के मैदान पर जुटेंगे देश के उभरते सितारे

वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) पहली बार प्रतिष्ठित DP World PGTI NexGen Golf Tournament-2026 की मेजबानी करने जा रहा है। 16 से 18 जून तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के उभरते पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन से बरेका गोल्फ कोर्स को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी और वाराणसी पूर्वी भारत में गोल्फ के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

वाराणसी। भारतीय रेल की अग्रणी उत्पादक इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने खेल क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। पहली बार प्रतिष्ठित “डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट-2026” का आयोजन बरेका के गोल्फ कोर्स में दिनांक 16 से 18 जून 2026 तक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन से बरेका को देश के पेशेवर गोल्फ मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी तथा वाराणसी खेल जगत के प्रमुख केंद्रों में शामिल होगा।

उत्कृष्ट प्राकृतिक एवं खेल परिवेश के कारण बरेका गोल्फ कोर्स को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य देश के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है।

प्रतियोगिता की तैयारियों के अंतर्गत 13 जून 2026 को कोर्स सेटअप एवं अंतिम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। 14 जून 2026 को Pro-Am Event का आयोजन होगा, जिसमें बरेका के गोल्फरों एवं पेशेवर गोल्फरों की संयुक्त टीमों के मध्य 9-होल प्रतियोगिता सायंकाल 4 बजे आयोजित की जाएगी। इसी अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह भी संपन्न होगा। दिनांक 15 जून 2026 को खिलाड़ियों के लिए अभ्यास राउंड आयोजित किया जाएगा, जबकि दिनांक 16 जून से 18 जून 2026 तक मुख्य प्रतियोगिता खेली जाएगी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन ही पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन केवल एक गोल्फ प्रतियोगिता ही नहीं है, बल्कि देश में गोल्फ को लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वी भारत में गोल्फ के विकास को नई गति प्रदान करेगा तथा युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।

इस आयोजन के माध्यम से बरेका गोल्फ कोर्स को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान प्राप्त होगी। प्रतियोगिता को DP World PGTI के आधिकारिक कैलेंडर में प्रमुख स्थान दिया गया है तथा विभिन्न प्रचार माध्यमों, डिजिटल प्लेटफॉर्मों और मीडिया कवरेज के जरिए इसकी व्यापक दृश्यता सुनिश्चित की जाएगी।

यह आयोजन बरेका की उत्कृष्ट खेल अवसंरचना, सुव्यवस्थित प्रबंधन क्षमता तथा भारतीय रेल की खेल प्रोत्साहन परंपरा को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा। साथ ही यह प्रतियोगिता देशभर से आने वाले खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा स्थानीय नागरिकों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायी अवसर सिद्ध होगी।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट-2026 का वाराणसी में आयोजन न केवल बरेका के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारतीय खेल जगत में वाराणसी की बढ़ती पहचान का भी प्रतीक है। यह आयोजन निश्चित रूप से देश में गोल्फ खेल के विकास और नए खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

गर्मी में प्यासों और भूखों का सहारा बना यह अभियान, चौक क्षेत्र में दिखी मानवता की मिसाल

“काशी में योगी का बड़ा बयान: ‘मोदी ने गरीबी देखी है, इसलिए गरीब का दर्द समझा’”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button