Varanasi

वाराणसी ने खोया एक कर्मशील समाजसेवी: आलोक शापूरी के निधन से शोक की लहर

वाराणसी के प्रतिष्ठित उद्यमी, समाजसेवी एवं श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट (अस्सी) के ट्रस्टी आलोक शापूरी के निधन से शहर में शोक की लहर है। संकल्प संस्था के सेवा कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सौम्य व्यक्तित्व, सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों को सदैव याद किया जाएगा। संस्था ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

वाराणसी। संकल्प संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शापूरी के अनुज, शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी, समाजसेवी एवं श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट (अस्सी) के ट्रस्टी आलोक शापूरी (दीपक टॉकीज) का आज निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

आलोक शापूरी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से लंबे समय से जुड़े रहे। उन्होंने संकल्प संस्था के विभिन्न सेवा अभियानों में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए समाजहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में भी उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

अपने सौम्य व्यवहार, सेवा भावना एवं सामाजिक सरोकारों के कारण आलोक शापूरी समाज के विभिन्न वर्गों में सम्मानित थे। उनके निधन से शहर ने एक कर्मशील समाजसेवी एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व को खो दिया है।

संकल्प संस्था परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से गत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

गर्मी में प्यासों और भूखों का सहारा बना यह अभियान, चौक क्षेत्र में दिखी मानवता की मिसाल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button