वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के लंका, कोतवाली, बड़ागांव और रामनगर थाने के प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने शनिवार को इसका आदेश जारी किया। बड़ागांव इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार चतुर्वेदी को कोतवाली थाने की कमान दी गई है। लंका थाने के बृजेश कुमार सिंह को बड़ागांव भेजा गया है। रामनगर से अश्वनी कुमार चतुर्वेर्दी को लंका भेजा गया है। वहीं, कोतवाली के भरत कुमार उपाध्याय को रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।



