Crime

अब्बास अंसारी का कैशियर वाराणसी से गिरफ्तार

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला जेल में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी एवं उसकी पत्नी निखत बानो की अवैध तरीके से की गयी मुलाकातों की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियों को अंसारी के और मददगार का पता चला है।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने रविवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस तहकीकात में अंसारी के मददगार शाहबाज आलम का नाम सामने आया है जो उसके बेनामी खातों का प्रबंधन करता था। उसे वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है। कैंटीन कॉन्ट्रैक्टर नवनीत सचान के खाते में अब्बास अंसारी के कहने पर शाहबाज ने ही पैसे डाले थे, जो वाराणसी में एक सीए के कार्यालय में कार्यरत है। वह दो बेनामी खातों का संचालन कर रहा था। इन खातों में पिछले छह माह में क्रमशः 92 लाख और 87 लाख के ट्रांजिक्शन हुए हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button