वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ी तालाब इलाके में मांस खरीदने के लिए पहुंचे आशीष सोनकर की पिटाई कर दो युवकों ने 4500 नकद और बाइक छीन लिया। युवक गमछा से मुंह बांधे थे और गाली गलौच करने के बाद पीटाई शुरु कर दी और नकदी समेत बाइक लेकर चले गये। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की माने तो मामला मारपीट का है जांच की जा रही है।
अवैध खनन में लगा एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर सीज
वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के असवारी के पास से अवैध खनन में लगी एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर को राजातालाब पुलिस ने सीज किया। वहीं मौका देख जेसीबी और ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहे जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी मुन्ना राम, उपनिरीक्षक मिथिलेश सिंह, कांस्टेबल सर्वजीत यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सरोज, आदि रहे।



