Crime

महिला आयोग के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

बड़ागांव,वाराणसी। बड़ागांव थानाक्षेत्र के भेलखा गांव में मारपीट छेड़खानी के मामले को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने बड़ागांव पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

भेलखा गांव निवासिनी बिंदु देवी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बीते कुछ महीने पूर्व गांव के ही दशरथ,अजय और अजित ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसे थे और मारपीट की थी। बचाव में आये बेटे बेटी को भी आरोपियों ने पीटा और बेटी कपड़े फाड़ दिये। इस मामले की रपट जब बड़ागांव पुलिस ने दर्ज नहीं किया तो महिला आयोग से शिकायत की गयी। महिला आयोग के आदेश पर बड़ागांव थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

युवक को दबंगों ने पीटा

बड़ागांव। सोनपुरवा गांव निवासी विनोद रविवार को शाम अपने खेत की तरफ जा रहा था कि गांव के राजीव यादव एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने रोका और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने एक नामजद सहित एक अज्ञात के विरुद्ध स्थानीय थाने में मारपीट तथा एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button