
भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में किशोरी के अपहरण और हत्या के फर्जी मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने निर्दोष को फंसाने और पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के सीखापुर गांव निवासी श्याम किशोर पांडेय ने करीब एक वर्ष पहले अपनी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के करीब दो सप्ताह बाद जिले के ऊंझ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित कुंए से एक अज्ञात लड़की का शव मिला था। शिकायतकर्ता ने शव की शिनाख्त खुद की लड़की के रूप में करते हुए विष्णु कहार और प्रदीप कुमार के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था।(वार्ता)



