Crime

दहेज उत्पीड़न में चार के खिलाफ मुकदमा

वाराणसी। कार व अन्य मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ विवाहिता ने कैंट थाना में मामला दर्ज कराया।

फुलवरिया स्थित मयूर विहार कॉलोनी निवासिनी निशा जैसल ने आरोप है कि उनकी शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व संजय पटेल से हुई थी। आरोप है कि देवर धनंजय की शादी के कुछ ही दिन बाद कार, सोने की चेन आदि की मांग को लेकर पति और देवर, ससुर और देवरानी उसे प्रताड़ित करने लगी।

जमीन खरीदने की बात कहकर पति सात लाख का पर्सलोन उसके नाम से निकलवाया और पैसा हड़प लिया। पति के अवैध संबंध होने की जानकारी मिलने पर विवाहिता ने जब मामले का विरोध किया तो उसे पीटा गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button