Crime

बस्ती मे शस्त्र लाइसेन्स को लेकर पूर्व विधायक पर मुकदमा

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया थाने मे पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के आधार पर शस्त्र लाइसेन्स लेने के मामले मे जिलाधिकारी बस्ती के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस सूत्रो ने बताया है कि अयोध्या जिला निवासी पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी पर आरोप है कि उन्होने वर्ष 1995 मे फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत करके जिलाधिकारी से शस्त्र लाइसेन्स लिया। जांच में पता चला कि लाइसेन्स संख्या-54 पर शस्त्र राइफल प्राप्त किया गया जिसे जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया। शस्त्र लाइसेन्स को जमा कराने का निर्देश दिया गया था जिसके बाद भी अभी तक शस्त्र जमा नही किया गया था।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button