Crime

ओवरटेक के चक्कर में गाड़ी पलटी ,एक की मौत पांच घायल

झारखंड से अजमेर शरीफ सभी जायरीन  

पिंडरा/बाबतपुर,वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौराहे एयरपोर्ट रनवे के ठीक सामने बुधवार तड़के ट्रक से ओवरटेक के चक्कर में टाटा की सवारी गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। वाहन में सवार 6 लोगों को पुलिस की मदत से पीएचसी बड़ागाँव लाया गया यहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो महिला समेत पाँच घायलों का इलाज जारी है।

झारखंड के लातेहारसे 13 लोगों का दल टाटा विंगर वाहन से अजमेर सरीफ दर्शन के लिए निकाल था। बुधवार की सुबह पाँच बजे बाबतपुर  एयरपोर्ट रनवे के सामने एक ट्रक को ओवरटेक के चक्कर में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल  पुलिस को दी साथ ही मदत में जुट गए। वाहन में सवार सभी को बाहर निकला गया। इस दौरान वहाँ पहुँची पुलिस की मदत से दुर्घटना में चोटिल दो महिला समेत छह लोगो को पास के पीएचसी लाया गया यहाँ इलाज के दौरान मुबारक हुसैन की मौत हो गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button