Crime

बस चालक की गोली मार कर हत्या

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक निजी बस एजेंसी के चालक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि अर्जुननगर में आज तड़के बस चालक मुकेश तिवारी (50) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक तड़के करीब चार बजे गुड़गांव से बस लेकर के इटावा पहुंचे थे । होटल हर्षवर्धन पर बस को छोड़ कर के अपने घर अर्जुन नगर जा रहे थे कि रास्ते में ही तीन अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button