Sports

मौका दिया गया तो कप्तानी के लिए तैयार: बुमराह

भारत के वनडे उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को कहा यदि उन्हें मौका दिया जाता है तो वह 50 ओवर फॉर्मेट में कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।बुमराह ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ,’यदि मौका दिया जाता है तो यह एक बड़ा सम्मान होगा। मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी इसके लिए न कहेगा।’विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के मुद्दे पर बुमराह ने कहा कि यह उनका फैसला है और हर किसी को इसका सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा,’विराट अपने शरीर को अच्छी तरह जानते हैं। वह अपनी मानसिकता को भी जानते हैं। हमें इसका सम्मान करना चाहिए। उनकी कप्तानी में खेलना ख़ुशी की बात रही है। मैंने उन्हीं के तहत अपना पदार्पण किया था।’ बुमराह ने साथ ही कहा कि हालांकि उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है लेकिन वह अब भी टीम के लिए एक अनमोल हीरे की तरह हैं।बुमराह ने कहा,’विराट टीम में ऊर्जा लाये। उन्होंने टीम में फिटनेस संस्कृति पैदा की। उनकर नेतृत्व में हरेक व्यक्ति एक ही दिशा में आगे बढ़ा , वह महान थे और अपनी जानकारी से वह अब भी महान रहेंगे।’तेज गेंदबाज ने कहा,’खिलाड़ी परिवर्तन को समझते हैं और वे उसके अनुसार ही अपना सकारात्मक योगदान देंगे।”विराट ने शनिवार को टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी। विराट 2014 में कप्तान बने थे। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की जगह संभाली थी और काफी सफल कप्तान रहे। उन्होंने 68 मैचों में कप्तानी की और 40 मैच जीते।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button