
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरूवार को माफिया अतीक अहमद के करीबी हिस्ट्रीशीटर अतहर खां का कथित रूप से अवैध कब्जे में निर्मित घर गुरूवार को जमीदोज कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी अतहर खां को एक हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा थी। उसे फतेहपुर जेल से केन्द्रीय कारागार नैनी स्थानांतरण किया गया था जहां उसकी मुलाकात अतीक अहमद से हुई। दोनों के संबंध परवान चढ़े।(वार्ता)
माफिया अतीक अहमद से संपर्क रखने वाले हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अतहर का अवैध मकान ध्वस्त किया जा रहा है।इसके बेटों पर भी बहुत सारे मुकदमे हैं।पूरे परिवार का अतीक के घर आना-जाना था।इनका गांव में तालाब वाली जमीन पर करोड़ो का मकान था जिसे ध्वस्त किया जा रहा है: राजेश कुमार सिंह,SP फतेहपुर pic.twitter.com/Kwq13mML39
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023



