Politics

बिल्थरारोड पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी मजबूती को लगाया जोर

बलियाः बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर गुरुवार को बिल्थरारोड पहुंचे और मिशन 2022 के तहत पार्टी की मजबूती हेतु जोर लगाया। बिल्थरारोड अटवां गांव में एकदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन के दौरान कैडर कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह व ऊार्ज का संचार करते हुए 21वीं सदी हमारी है-अब बहुजन की बारी है… का नारा बुलंद किया। श्री राजभर ने कहा कि बसपा में एक आम कार्यकर्ता के रुप में काम करुंगा। पार्टी ने राजभर समाज पर जिस भरोसा विश्वास को जताया है। उसे बागी बलिया समेत पूरा प्रदेश महसूस कर रहा है और अपनी जिम्मेदारी को आगामी 2022 के चुनाव में बसपा के साथ खड़ा होकर निभायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने बलिया एवं बिल्थरारोड की धरती से स्वयं को जोड़ते हुए यूपी में होने वाले आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से एक हो जाने की अपील की। शिविर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कांशीराम एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता स्व. प्रभु दयाल के तैलचित्र पर माल्यार्पणकर पुष्पांजलि अर्पित किया। विधानसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग प्रदेश अध्यक्ष का 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया। कैडर कैंप के तहत बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को आजमगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. मदन राम, मिट्ठू प्रसाद राजभर, सत्येंद्र राजभर, विनोद सेहरा, असलम वारसी, त्रिलोकी राजभर, सत्यप्रकाश जायसवाल, बिक्रमा मौर्या, कविंद्र राजभर आदि ने संबोधित किया। संचालन शैलेंद्र महाराज ने किया। अरशद हिंदुस्तानी व रविंद्र ने लोकगीत व स्वागत गीत गाकर समां बांध दिया।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button