महराजगंज : उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में शनिवार को जमीन के विवाद ने एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरियारपुर टोला बगहिया में आज भोर में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। इस दौरान गंभीर रूप से घायल रग्घू को इलाज के लिए महराजगंज जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।(वार्ता)



