Crime

प्यार में पागल जीजा ने किया दो सालियों पर जानलेवा हमला

नलबाड़ी (असम) । नलबाड़ी जिला के मुकालमुआ बीके चापरी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर अपनी दो साली को ब्लेड से काटकर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है।

पुलिस ने बताया कि शिक्षक अब्दुल मजीद खान अपनी एक साली से एकतरफा प्यार करता था। साली पर शादी के लिए दवाब बनाए जाने पर साली ने उससे प्यार करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद अब्दुल मजीद खान ने अपनी साली पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया।

सोनिया परबीन पर जानलेवा हमला होते देख बहन को बचाने पहुंची जहांनारा खातून पर भी आरोपित ने ब्लेड से हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद से आरोपित फरार है। इस संबंध में अब्दुल मजीद खान के खिलाफ लड़की के परिजनों द्वारा मुकालमुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर करते हुए आरोपित की तलाश कर रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button