बांदा : उत्तर प्रदेश मे बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रविवार को डंपर की टक्कर में ट्रैक्टर सवार साले- बहनोई की मृत्यु हो गई।मृतकों में अनिल यादव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय करण यादव का भाई और राम लखन यादव भाई का साला है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि बांदा – बबेरू मार्ग पर कलेक्टर पुरवा गांव के निकट यह घटना तब हुई जब कलेक्टर पुरवा गांव निवासी अनिल यादव (28) और उसका साला राम लखन यादव (22) खेत से ट्रैक्टर में भूसा भरकर गांव की गौशाला लेकर जा रहे थे कि कलेक्टर पुरवा गांव के ही नजदीक पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर में ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।(वार्ता)



