Crime

साली के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाला बहनोई गिरफ्तार

बेगूसराय । बेगूसराय पुलिस ने 12 अक्टूबर की रात गढ़पुरा थाना क्षेत्र में नवम वर्ग की छात्रा सपना की हुई हत्या मामले का खुलासा करने का दावा करते हुए मृतका के बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। किसी अन्य लड़के से बात करने से आक्रोशित बहनोई ने दुष्कर्म करने के बाद अपने साली की हत्या कर दी और फरार हो गया था। मृतिका सपना के बहनोई दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मधुवन निवासी विकास कुमार को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुपौल जिला के नौआ बाखर स्थित विकास के सौतेली मां के नैहर से करीब दस किलोमीटर दूर दियारा से गिरफ्तार किया है।

इस गिरफ्तारी के लिए पुलिस को करीब दस किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। गिरफ्तारी के बाद विकास ने जो कबूल किया है वह रूह कंपा देने बाली है। बताया गया है कि 12 अक्टूबर के दिन विकास धरमपुर स्थित ससुराल से अपने गांव गया था। उसी रात करीब नौ बजे उसने सपना को कई बार फोन किया, लेकिन फोन वेटिंग पर बता रहा था। इसके बाद विकास आक्रोश में रात करीब 30 किलोमीटर से तीन घंटा में पैदल चलकर रात के करीब पौने दो बजे धरमपुर स्थित अपने ससुराल पहुंचा। लेकिन घर नहीं जाकर बगल के बगीचे में छुप गया और सपना का इंतजार करता रहा। रात करीब ढ़ाई बजे सपना जब मोबाइल जलाकर शौच के लिए घर से निकली तो दोनों के बीच बहस हो गया। उसके बाद विकास ने सपना के साथ बलात्कर कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खींचकर झाड़ी में फेंककर वहां से फरार हो गया।

दरभंगा स्टेशन के प्लेटफार्म पर दो दिन किसी तरह समय व्यतीत करने के बाद सुपौल जिले के नौआ बाखर स्थित अपने सौतेली मां के नैहर में छुपकर रहने लगा, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि गढपुरा थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी श्याम मालाकार की पुत्री सपना की हत्या 12 अक्टूबर की रात कर दिया गया था एवं 13 अक्टूबर की अहले सुबह घर से थोड़ी दूर झाड़ी से सपना का शव बरामद किया गया था।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button