2027 से पहले भाजपा का बड़ा दांव, काशी क्षेत्र की नई टीम घोषित, नवरतन राठी बने उपाध्यक्ष
वाराणसी में भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच काशी क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने टीम का गठन किया। नई कार्यसमिति में 16 जिलों को प्रतिनिधित्व देते हुए सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधा गया है। नवरतन राठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारी, सामाजिक संगठनों और मीडिया जगत में हर्ष का माहौल है।
वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले काशी क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में क्षेत्रीय कार्यसमिति का गठन कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा की। नई टीम में काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों को प्रतिनिधित्व देते हुए सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने क्षेत्र में निवास करने वाले प्रमुख सामाजिक वर्गों को कार्यसमिति में समाहित करते हुए व्यापक प्रतिनिधित्व दिया है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि कार्यसमिति के गठन में सभी 16 जिलों को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही काशी क्षेत्र में निवास करने वाले प्रमुख सामाजिक वर्गों को स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि टीम तैयार करते समय सामाजिक समीकरण के साथ संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। नई कार्यसमिति के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय तथा प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
नई क्षेत्रीय टीम में 10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 12 सदस्य शामिल किए गए हैं। कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही पार्टी के भीतर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय संगठन में जिम्मेदारियों का यह वितरण भाजपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
16 जिलों के साथ सामाजिक संतुलन का संदेश
काशी क्षेत्र भाजपा के लिहाज से संगठनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के 16 जिलों में पार्टी संगठन की गतिविधियों के संचालन और समन्वय में क्षेत्रीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में नई टीम में अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के साथ सामाजिक समावेशन का संदेश दिया है।
अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है और नई कार्यसमिति में अनुभवी तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया गया है। उनका कहना है कि क्षेत्रीय टीम सभी जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
ये बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
नई कार्यसमिति में नवरतन राठी, विपीन सिंह, अवधेश गुप्ता, अनीता त्रिपाठी, सर्वेश कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव, सुनील पटेल, अमित राय, भानू प्रताप सिंह और राकेश शर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
चार नेताओं को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में कविता पटेल, विद्याधर तिवारी, अनुप जायसवाल और अजीत रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्रियों के सामने क्षेत्र के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों के बेहतर संचालन और समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
10 क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए
क्षेत्रीय मंत्री के रूप में सतीश पाण्डेय, प्रवीन सिंह गौतम, देवेन्द्र मौर्य, रामसुंदर निषाद, राजेश राजभर, विजय यादव, डॉ. अभिषेक रावत, शिवशंकर पटेल, जगदीश त्रिपाठी और अजीत सिंह को स्थान दिया गया है।
12 नेताओं को कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी
क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्यों में डॉ. उत्तम ओझा, अशोक मिश्रा, शशिकांत पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह (सीए), विक्रम सिंह (बंटी), अखण्ड सिंह, सोनू पंडित, संजय सिंह त्रिलोक चंदी, रमेश पाण्डेय, सुबोध सिंह, अनिल गुप्ता और अजय उपाध्याय शामिल हैं।
नई टीम के सामने संगठन विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी
नई कार्यसमिति के गठन को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और आगामी राजनीतिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्रीय पदाधिकारियों के सामने सभी जिलों में संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रखने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद मजबूत करने और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक नई टीम में विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिलने से संगठन के भीतर समन्वय बढ़ने की उम्मीद है। कार्यसमिति के गठन से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। भाजपा नेतृत्व का जोर संगठन को चुनावी गतिविधियों के साथ-साथ जनसंपर्क और सेवा कार्यों में भी सक्रिय रखने पर है।
राष्ट्रीय सचिव समेत दिग्गजों ने दी नई टीम को बधाई
क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने नई टीम के पदाधिकारियों को बधाई दी। बधाई देने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या प्रमुख रहे।
इसके अलावा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक टी. राम तथा सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई क्षेत्रीय कार्यसमिति संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए भाजपा की जनसेवा और संगठन विस्तार की गतिविधियों को नई गति देगी। नई टीम के सामने काशी क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की अहम जिम्मेदारी होगी।
नवरतन राठी को काशी क्षेत्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष, बधाइयों का लगा तांता
काशी क्षेत्र में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री नवरतन राठी को मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। व्यापारी, सामाजिक संगठनों एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री राठी एक जाने-माने सामाजिक एवं व्यापारी नेता हैं। वे कई वर्षों से काशी क्षेत्र में मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। श्री राठी के अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। काशी क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी और व्यापारी समाज की आवाज और अधिक सशक्त होगी।
ब्रजवासियों की ‘मटकी’ भर गए सीएम योगी, जन्माष्टमी से पहले मिला विकास का बड़ा उपहार
हर साल की तबाही का अब होगा अंत, गंगा की बाढ़ पर फर्रुखाबाद में योगी का बड़ा ऐलान



