
वाराणसी : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा जनों ने आगवानी करते हुए स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली से बिहार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाने से पहले विमान परिवर्तन हेतु कुछ समय के लिए लालबहादुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रुके जहां भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, रणविजय सिंह, राणाप्रताप सिंह, शैलेश पांडेय आदि भाजपा जनो ने उनकी आगवानी करते हुए उनका स्वागत किया।



