Varanasi

भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया “सेल्फी विथ लाभार्थी” अभियान

केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की एक करोड़ महिला लाभार्थियों से जुड़ने का लक्ष्य.केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की, महिला लाभार्थीयों के साथ सेल्फी खींचकर किया नमो एप पर अपलोड.

वाराणसी : भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थीयों से संपर्क करने के लिए आज से देश भर में एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत एक करोड़ महिलाओं से जुड़ने के लक्ष्य के साथ प्रदेश,क्षेत्र व जिला स्तर पर एक साथ पूरे देश में “सेल्फी विथ लाभार्थी” अभियान की शुरुआत हुई।

“सेल्फी विथ लाभार्थी” अभियान के क्रम में आज महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की ओर से क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चौरसिया के नेतृत्व में लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में बड़ा आयोजन किया गया। इस आयोजन में दर्जनों की संख्या में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिला लाभार्थियों ने भाग लिया। इनमें ज्यादा संख्या आवास लाभार्थियों की थी इसके साथ ही उज्जवला, वैक्सीन एवं आयुष्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

जिनमें मंजु वर्मा (आवास), अंजू गुप्ता (उज्जवला), सरोज वर्मा (आवास), हसीना अंसारी (उज्जवला), तपश्री मिश्रा (वैक्सिन), माया देवी (आयुष्मान), ममता देवी (आवास), नीलू देवी (आवास) सहित दर्जनों लाभार्थी महिलाएं शामिल थी।

महिला मोर्चा काशी क्षेत्र एवं महानगर की पदाधिकारियों ने सभी महिला लाभार्थियों संग सेल्फी ली और उसे नमो एप पर अपलोड किया।कार्यक्रम का नेतृत्व काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने किया।कार्यक्रम में पूजा पांडेय, नेहा कक्कड़, मीरा गुप्ता, अंजली गुप्ता, मोनिका पांडेय, मोनिका माहेश्वरी, मंजू सिंह एवं मीडिया प्रभारी अनिशा शाही आदि पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button