Crime

रेल कर्मी की मां समेत 2 महिलाओं की चेन छीनी,बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

मंडुवाडीह,वाराणसी । लहरतारा स्थित रेलवे कॉलोनी में मंगलवार की सुबह मन्दिर से दर्शन कर लौट रही रेलकर्मी की माँ के गले बाइक सवार दो बदमाश चेन स्नेचिंग की और भाग निकले।

जानकारी के अनुसार लहरतारा स्थित रेलवे कॉलोनी के आवास संख्या 236 ए में डीआरएम आॅफिस में कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार की मां गीता देवी अपने गांव नवादा विहार से लौटी थी और मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 6 बजे रेलवे फाटक  के पास मंदिर में दर्शन कर लौट रही थी। उसी समय एक बाइक पर दो युवक मिले और उनसे पता पूछा।

गीता ने उन्हें पता के बारे में जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर कर आगे बढ़ गई। गीता देवी जैसे ही कालोनी के अंदर घुसी तो दोनो युवक फिर पहुंचे और पता पूछने लगे। मना करने पर एक युवक उनके गले से चेन नोचा जबकि दूसरा बाइक स्टार्ट किया था और घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आसानी से निकल गये। पीड़िता के बेटे अजय कुमार ने मंडुवाडीह थाने में रपट दर्ज करायी। पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला।

झाड़ू लगा रही महिला का चेन नोचा

मंडुवाडीह । भाष्कर नगर हसनपुर, ककरमत्ता निवासिनी दुर्गावती सिंह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक उनकी चेन पर छपट्टा मारा और मंडुवाडीह चौराहे की तरफ भाग निकलें। दुर्गावती सिंह ने बताया कि घर के बाहर झाड़ू  लगा रही थी, तभी बाइक सवार 2 युवक आये। एक युवक बाइक पर ही बैठा था और दूसरा युवक उतर कर किसी अखिलेश नाम के व्यक्ति का मकान पूछा। उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की तभी उक्त बदमाश उनके गले से झपट्टा मार कर चेन खींच लिया और बाइक पर बैठ कर भाग निकला। दुर्गावती सिंह ने मंडुवाडीह पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button