जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक पिकअप वाहन ने मोटर साइकिल से जा रहे तीन लोगों की टक्कर मार दिया, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुरकुची निवासी धन सिंह (30) अपनी पत्नी बसंती और भतीजे टिकेश्वर को लेकर मोटर साइकिल से ग्राम तारावंड जा रहा था। वहां उन्हें टिकेश्वर की शादी के लिए लड़की देखनी थी। वह खंडसरा मालीगुड़ापारा के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी।(वार्ता)



