मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव के सामने हाइवे पर शनिवार की शाम सरोज कुमार पटेल उम्र (46) वर्ष पुत्र राम राज निवासी बहेड़वा मिर्जामुराद की ट्रक से टक्कर हो गयी। सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी रविकान्त चौहान और एसआई अक्षय कुमार सिंह ने घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया। यहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।



