Crime

ट्रक से बाइक टकरायी, मौत  

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ी ट्रक में बाइक सवार जा भिड़ा। घटना बुधवार की तड़के चार बजे की है और दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार युवक  पहड़िया की तरफ से आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हुकुलगंज निवासी गुड्डू श्रीवास्तव (25) बुधवार की तड़के चार बजे पहड़िया से आशापुर की ओर जा रहा था। तिलमापुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने सड़क के बायीं और ट्रक खड़ा था। अंधेरे की वजह से उसे ट्रक दिखा नहीं और सीधे जाकर टकरा गया मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव  कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button