Varanasi

धुमधाम के साथ मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

बूथों पर झंडात्तोलन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का उद्बोधन.मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, प्रदेश, क्षेत्र एवं महानगर, मंडल पदाधिकारीयों ने उत्साह के साथ मनाया स्थापना दिवस.

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के आज स्थापना दिवस को पुरे देश भर में 10 लाख से अधिक बूथों पर मनाया गया। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि वाराणसी जिला एवं‌ महानगर सहित काशी क्षेत्र के सभी 16 संगठनात्मक जिलों के 30286 बूथों पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम झंडात्तोलन हुआ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना गया। तत्पश्यात एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर स्थापना दिवस की बधाई दी।

पार्टी के स्थापना दिवस के इस बृहद आयोजन के तहत राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल एवं महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने उत्तरी विधानसभा के बूथ संख्या 263 गुलाब बाग पर झंडारोहण किया एवं पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है और राष्ट्र देवों भवः के मूलमंत्र को अपनाकर राष्ट्र की सेवा के कार्य करती है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार पं दीनदयाल जी के अन्त्योदय के सपने साकार करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान कर रही है‌। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी पंचनिष्ठा के आदर्शों को लेकर आगे बढ़ रही है ।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, अशोक पटेल, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, साधना वेदांती, रविराय हिलमिल रचना अग्रवाल, अशोक यादव आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।इसी क्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने दक्षिणी विधानसभा के बूथ संख्या 137 के बूथ अध्यक्ष राजकुमार के आवास पर पीएम का उद्बोधन सुना।

 मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ने बूथ अध्यक्ष के आवास पर झंडारोहण किया

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के स्थापना दिवस पर हम सबने अपने अपने बूथ अध्यक्ष के आवास पर झंडात्तोलन किया व पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना। कहा कि पीएम मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के बाबत हम सबका मार्गदर्शन किया एवं देशवासियों के मन में भविष्य को लेकर आशाएं बंधाई और कहा कि नित नए प्रयोग करते हुए देश को उन्नति के शिखर पर ले जाना है। कहा कि उद्बोधन को सुनकर कार्यकर्ताओं के मन में जो उत्साह और उर्जा का संचार हुआ है निश्चित ही वो 2024 के चुनाव को लेकर पीएम मोदी द्वारा कार्यकर्ताओं को दिलाए गये संकल्प को साकार करेगा।इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राजकुमार,अमित सिंह,संतोष सैनी, गौरव राठी,आकाश सेठ,अरुण पांडेय,सर्वेश वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस क्रम में पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने दक्षिणी विधानसभा के कालभैरव शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 279 पर झंडात्तोलन किया एवं पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पार्टी को मिल रहा अपार जनसमर्थन इस बात का गवाह है कि 2024 में काशी समेत देशभर में कमल खिलेगा और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं सबसे विश्वसनीय पार्टी भी बन गयी है। कहा कि भाजपा सबका-साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को हमने हमेशा प्राथमिकता दी है। सामाजिक न्याय सिर्फ राजनीतिक नारेबाजी का हिस्सा नही बल्कि हमारे लिए आर्टिकल आप फेथ है।

विधान परिषद सदस्य अशोक धवन ने कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 91 पाणिनि कन्या वेद विद्यालय महमूरगंज में पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना।इस अवसर पर एमएलसी अशोक धवन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा के बल पर देश के बड़े भूभाग पर केसरिया परचम लहरा रहा है।भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर झंडात्तोलन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना।इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, उदय प्रताप सिंह पप्पू, श्रीप्रकाश शुक्ला, जयप्रकाश जी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

सामाजिक न्याय, भाजपा के लिए आस्था का विषय: मोदी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button