
वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में गुरुवार को चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में सुनवाई टल गई। अब उसकी सुनवाई के लिए गुरुवार यानी 6 अप्रैल को तिथि नियत की है। पिछले तिथि पर बचाव पक्ष ने कोर्ट में एक अर्जी दाखिल किया। जिसमे कहा गया की आरोपित राकेश न्यायिक की पत्रावली इलाहाबाद (प्रयागराज) जिला न्यायालय से तलब करने की गुहार लगाई गई है। इस मामले अगली सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि नियत की गई थी।
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की ओर से अदालत में इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया गया कि अवधेश राय हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई थी और मुकदमा वापस लेने का निर्णय भी लिया गया था। इसका प्रमाण पत्रावली पर उपलब्ध नहीं है ये प्रमाण राकेश न्यायिक के खिलाफ इलाहाबाद जिला न्यायालय में लंबित पत्रावली पर उपलब्ध है। इस अर्जी पर अभियोजन पक्ष की ओर से आपत्ति दाखिल करनी है। साथ इस मामले की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही है।बता दें कि तीन अगस्त 1991 को लहुराबीर क्षेत्र में स्थित आवास के गेट पर ही दिनदहाड़े अवधेश राय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी।



