Crime

ब्रेक फेल होने पर ट्रक से टकरायी ऑटो,आधा दर्जन घायल

रोहनिया,वाराणसी। राजातालाब थाना अंतर्गत कस्बा चौकी राजातालाब स्थित ओवरब्रिज के पास हाईवे पर मंगलवार को मिर्जामुराद की तरफ से वाराणसी के तरफ जाते समय मेहंदीगंज मोड़ के पास हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही ऑटो का ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर ऑटो सामने जा रहे ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार सभा शंकर उम्र 54 वर्ष तथा इनकी पत्नी मिथिलेश देवी उम्र 50 वर्ष निवासी हंडिया गिर्द कोर्ट,लाल साहब उम्र 30 वर्ष निवासी रमदत्तपुर हंडिया इलाहाबाद सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद ऑटो मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आॅटो को अपने कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए नजदीक के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

ऑटो  खराब होने से लगा जाम

वाराणसी। दुर्गाकुंड लंका मार्ग पर मंगलवार शाम को ऑटो खराब होने से भीषण जाम लग गया’ जाम छुड़ाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्गाकुंड संकट मोचन मार्ग पर और दूसरी तरफ गुरुधाम चौराहे तक जाम लग गया। ऑटो हटने के बाद किसी तरह आवागमन शुरू हो पाया।  वहीं दूसरी तरफ लंका, रविदास गेट से नगवा चौराहा से पुलिस चौकी तक जाम लगा रहा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button