
बाराबंकी । जिला प्रशासन ने स्थानीय पुलिस का सहयोग लेकर शुक्रवार को गैंग लीडर और गैंग के सदस्यों की करीब 02 करोड़ 03 लाख रुपये को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि सुबेहा थाना पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर हैदरगढ़ के बल्हावापुर निवासी निर्मल सिंह, गैंग के सदस्य पूरे जबर मजरे हकामी निवासी शिव कुमार सिंह, औसेरगढ़ उसरा निवासी हरविंदर सिंह एक संगठित गिरोह बनाकर अपराध करते हैं। इन लोगों ने धोखाधड़ी और आपराधिक तरीके से स्वयं व परिवार के नाम करोड़ों की सम्पत्ति अर्जित की है। जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से इन अपराधियों की सम्पत्ति को कुर्क किया है।(हि.स.)



