Crime

अतीक का करीबी जर्रार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खखरेरू क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को माफिया डान अतीक अहमद के एक करीबी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिहं ने यहां बताया कि खखरेरू थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और अतीक अहमद का करीबी अतहर खां के दूसरे नम्बर के पुत्र मोहम्मद जर्रार की काफी दिन से पुलिस को तलाश थी।

पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आज खखरेरू पुलिस रहमतपुर के जंगल में कम्बिंग कर रही थी कि पुलिस को देखकर जर्रार ने फायरिंग की। जबाबी फायरिंग में जर्रार के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। गिरने के बाद पुलिस ने उस मय इंग्लिस रायफल के गिरफ्तार कर लिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button