Crime

सड़क दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत, 25 घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के सिन्नार-शिरडी राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रक के आपस में टकरा जाने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि हादसा सिन्नार-शिरडी मार्ग पर पथारे शिवरा फाटा में ईशानेश्वर मंदिर के पास उस वक्त हुआ, जब मुंबई से शिरडी की ओर जा रही एक निजी बस और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 25 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को सिन्नार और नासिक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।सूत्रों के अनुसार, इस बस में अंबरनाथ ठाणे क्षेत्र से करीब 50 यात्री शिरडी जा रहे थे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button