रामपुर : उत्तर प्रदेश में रामपुर के अजीम नगर क्षेत्र में ढाई साल की अबोध बालिका के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने एक मुठभेड़ में धर दबोचा।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात एक ढाई साल की मासूम के साथ पड़ोसी युवक द्वारा हैवानियत की गई, जिसके चलते मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला दो संप्रदाय का होने के चलते गांव में तनाव है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुनाहगार को फांसी देने की मांग करते हुए उसके घर को बुलडोजर से नेस्तानाबूद करने की भी मांग की है।(वार्ता)



