Crime

गला रेतकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

बेगूसराय ।बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा बड़खूंट गांव में अपराधियों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दिया है। मृतक की पहचान चमथा पंचायत-तीन के वार्ड संख्या-एक निवासी दिनेश महतो के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि छोटू कुमार गुरुवार की रात अपने घर से भोजन कर चमथा पंचायत-दो में नवनिर्मित भवन के बगल वाले डेरा पर सोने के लिए आया था। यहां करीब एक घंटा वह अपने छत पर मोबाइल से बात कर रहा था। सुबह करीब चार बजे जब वह डेरा वाले बिस्तर पर नहीं मिला तो उसकी खोजबीन की गई। खोजबीन करने के दौरान नवनिर्मित भवन में बने सीढ़ी के नीचे उसका गला रेता हुआ शव पाया गया।

छोटू कुमार का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना से आक्रोशित लो फॉरेंसिक जांच एवं एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शव को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घेर कर शव को नहीं जाने दिया। बाद में किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button