Crime

नेपाल सीमा पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक

महराजगंज : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस ने महराजगंज जिले में बुधवार को नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है जो अवैध दस्तावेजों के जरिये नेपाल निकलने की फिराक में था।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से एक अमेरिकी नागरिक को एसएसबी व पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमेरिकी नागरिक ने अपना नाम एरिक डैनियल बैकविथ बताया है जिसके पास से अमेरिका का पासपोर्ट और वीजा भी मिला है। जिसमें एक्सपायरी डेट को परिवर्तित करते हुए छेड़छाड़ किया गया है। फिलहाल इमीग्रेशन विभाग एवं सुरक्षा एजेंसीयां जांच – पड़ताल में जुटी हुई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button