Varanasi

आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

वाराणसी। भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इसके पूर्व अधिवक्ताओं की एक बैठक अपराह्न में बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।सभी अधिवक्ताओं के विचार आने के बाद बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने अध्यक्षीय व्यवस्था देते हुए मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता बनारस बार अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह व संचालन महामंत्री प्रदीप राय ने किया। बैठक में प्रभुनाथ पाण्डेय, शशिकांत दूबे, अशोक सिंह दादी, राजेश मिश्रा, घनश्याम पटेल, अशोक सिंह प्रिन्स, अनुज यादव, मुरली सिंह कृपाशंकर राय, दिवाकर तिवारी, दुर्गा सेठ, नित्यानंद राय, जैलेंद्र राय, विशाल सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button