देवबंद (सहारनपुर) : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में गुरूवार को नीलगाय की टक्कर से अपर जिला जज की मां की मृत्यु हो गयी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सांपला रोड पर स्कूटी से नील गाय टकरा जाने के कारण औरैया के अपर जिला जज कमर आलम की माता की मृत्यु हो गयी जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवबंद नगर के मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी कमर आलम जिला औरैया में अपर जिला जज के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
आज सुबह उनके पिता बाबू अहसान अहमद और माता अफरोज स्कूटी पर सवार होकर क्षेत्र के गांव थीतकी में किसी हकीम के यहां दवाई लेने जा रहे थे।(वार्ता)



