
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा स्थित एक बैंक्विट हॉल में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने पीस कमेटी की बैठक की जिसमें आगामी रंगभरी एकादशी, होली और शबे बरात को लेकर बैठक की गई। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट संतोष सिंह ने कहा कि त्यौहार पर माहौल को खराब करने वाले किसी को को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई भी शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट सख्त कार्रवाई करेगी।
इसके अलावा बैठक में शामिल होलिका दहन करने वाली कमेटियों के लोगों में शामिल कुछ ने कहा कि वह सात को होलिका दहन करेंगे और कुछ ने कहा छह मार्च को होलिका में आग लगायेंगे। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट और डीसीपी काशी बनारस राम सेवक गौतम ने कहा कि काशी में होली 7 मार्च को मनाई जा रही है जिसके कारण 6 मार्च की रात ही होलिका दहन की जाएगी।
बैठक में होलिका दहन करने वालों के साथ ही शबे बरात पर्व पर कार्यक्रम करने वाले लोगों ने सड़क, बिजली और पानी से संबंधित समस्याओं को भी उठाया। जिसपर मौके पर मौजूद आदमपुर जोनल अधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि त्यौहार से पहले समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। अगर समस्या होती है तो हम को अवगत कराएं समस्या का समाधान कर दिया जाएगा
श्री संतोष कुमार सिंह अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी की अध्यक्षता में #थाना_आदमपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगामी त्यौहार होलिका दहन, होली तथा शब-ए-बरात के दृष्टिगत पीस कमेटी की गोष्ठी की गई तथा गोष्ठी के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए #UPPolice #PoliceCommissionerateVaranasi pic.twitter.com/M78SDLOQSb
— DCP Kashi (@VnsDcp) March 2, 2023



